उत्तर प्रदेश के बिजनौर (Bijnor) जिले में एक हेड कॉस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया है। कुछ दिन पूर्व बिजनौर निवासी महिला ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाते हुए सिपाही के खिलाफ तहरीर दी थी। वहीं, सुपाही ने खुद का बेकसूर बताया है।

मामला बिजनौर (Bijnor) जिले के थाना कोतवाली शहर का है। यहां सिपाही मनोज तैनात है। लोगों की मानें तो मनोज अकसर विवादों में रहता है। बिजनौर निवासी एक महिला ने सिपाही मनोज रस्तोगी पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
यूट्यूब पर रोस्टिंग वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म (rape) का मुकदमा दर्ज किया था। महिला ने कुछ दिन बाद आरोप लगाया कि आरोपी सिपाही ने मारपीट कर दी है। जिस पर महिला ने फिर से तहरीर दी थी। पीड़ित महिला की दूसरी तहरीर पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं, आरोपी हेड कॉस्टेबल का कहना है कि मैने खुद का आत्मसमर्पण करने आया हूं।
आरोपी सिपाही ने लिया हाईकोर्ट का सहारा
जानकारी के मुताबिक नाबालिग के साथ दुष्कर्म व मारपीट के दो मुकदमे दर्ज होने पर आरोपी मनोज ने हाईकोर्ट का सहारा लिया। लेकिन उसको हाईकोर्ट से किसी तरह की राहत नहीं मिली। उसके बाद मनोज ने थाना कोतवाली शहर में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मनोज रस्तोगी को जेल भेज दिया है। हालांकि सिपाही ने पूरे मामले में खुद को बेकसूर बताया है। वहीं, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही को के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म आदि में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें