Hollywood actress एंजेलिना जोली की ‘जॉम्बी’ यानी ‘भूत’ कही जाने वाली Iran की Instagram star फतेमेह खिशवंद उर्फ सहर तबर( sahar tabr) को 10 साल की सजा सुनाई गई है। उन्हें अक्टूबर 2019 में ईशनिंदा और युवाओं को भ्रमित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

फतेमेह खिशवंद social media पर उस समय फेमस हो गई थी, जब उन्होंने एंजेलीना जोली के ज़ोंबी वर्जन की खुद की तस्वीरें शेयर की थी।
सामाजिक कार्यकर्ता मासिह अलाइनजाद ने दी सजा की खबर
शुरुआत में कई लोगों ने फतेमेह खिशवंद के इस स्टंट को जोक के तौर पर लिया था। हालाकि बाद में उन्हें 05 October, 2019 को ईरान में तीन अन्य इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया गया था। ईरान के वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता मासिह अलाइनजाद ने शुक्रवार को ट्वीट कर फतेमेह खिशवंद के सजा की खबर को सार्वजनिक किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टार के रिहाई का भी अनुरोध किया है। उनका कहना है कि, कम उम्र की फतेमेह खिशवंद को अन्यायपूर्ण तरीके से सजा दी गई है।

मासिह अलाइनजाद ने ट्वीट कर लिखा कि, ईरानी इंस्टाग्रामर को 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई है, जिसने एंजेलिना जोली बनने के लिए मेकअप और फ़ोटोशॉप का इस्तेमाल किया था। सहर तबर केवल 19 साल की हैं। उनके मज़ाक ने उन्हें जेल में डाल दिया है। उसकी मां अपनी मासूम बेटी को मुक्त कराने के लिए हर दिन रोती हैं। लोग एंजेलिना जोली से भी उसकी रिहाई का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं।