सत्य पथिक, बरेली: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 21 जनवरी को बरेली आएंगे। वे यहां आयोजित तीन दिवसीय कार्यकर्त सम्मेलन में मुख्य अतिथि की हैसियत से बरेली मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के मंत्र भी देंगे। वह एक रात शहर में रुकेंगे। कार्यक्रम के लिए पीलीभीत बाईपास रोड पर लॉन तय करने में पदाधिकारी जुटे हैं। करीब सवा साल पहले अखिलेश यादव रामपुर से लौटते हुए शहर आए थे। उन्होंने यहां एक दिन सर्किट हाउस में रुककर पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं से मुलाकात की थी।
तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे मुख्य अतिथि
अब वह 21 जनवरी को शहर पहुंचने वाले हैं। हालांकि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उनके दौरे को गोपनीय रखने को कहा है। प्रचार-प्रसार करने को भी मना किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शहर में सपा का तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। यह 21 से 23 जनवरी तक चलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 21 जनवरी को सम्मेलन में भाग लेने पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र भी देंगे। दूसरे दिन वह लौट जाएंगे। कार्यशाला सुबह से शाम तक कई सत्रों में होगी। कार्यक्रम को सपाइयों ने पीलीभीत बाईपास पर बड़े व कवर्ड लॉन की तलाश शुरू कर दी है।
सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने बताया कि फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। लखनऊ से कार्यक्रम जारी होते ही बता दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को चुनाव में देंगे जीत का मंत्र यह 21 से 23 जनवरी तक चलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 21 जनवरी को सम्मेलन में भाग लेने पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र भी देंगे। दूसरे दिन वह लौट जाएंगे। कार्यशाला सुबह से शाम तक कई सत्रों में होगी। कार्यक्रम को सपाइयों ने पीलीभीत बाईपास पर बड़े व कवर्ड लॉन की तलाश शुरू कर दी है। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने बताया कि फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। लखनऊ से कार्यक्रम जारी होते ही बता जाएगा।
