उत्तर प्रदेश के मेरठ Meerut में लिसाड़ी lisadi गांव में एक हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रेमिका ने चिकन chicken बनाने से इंकार किया तो प्रेमी ने उसकी गला दबाकर हतया कर दी। महिला के पुत्र ने मुकदमा दर्ज कराया है।

मेरठ Meerut के लिसाड़ी गांव में शबाना (45) पांच बच्चों के साथ नूर नगर हाल्ट के पास किराये के मकान में रह रही थी। उसके पति की मौत हो चुकी है। उसी मकान में कुछ समय पहले नूरदीन किराये पर रहने आया। लोगों की माने तो महिला और युवक के बीच प्रेम संबंध हो गए। बताया गया है कि प्रेमी रात में चिकन लेकर आया और प्रेमिका से उसे बनाने को कहा। प्रेमिका ने उसे बनाने से मना कर दिया।
जिसकों लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। और मामला बढ़ गया। तभी प्रेमी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी युवक सुबह होती ही फरार हो गया। शबाना shabana का शव चारपाई पर पड़ा मिला।
छोटे दुकानदार इस तरह बढ़ा सकते हैं अपना कारोबार, ICICI Bank की शानदार पहल
महिला के पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई
हत्या की सूचना पर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। शबाना के गले पर निशान मिले। सीओ ने शबाना के 17 साल के बेटे और किशोरी बेटी से पूछताछ की। वहीं, हत्यारोपी नूरदीन फरार बताया गया। पुलिस ने नूरदीन के भाई शाहबुद्दीन को हिरासत में लिया है। शबाना के बेटे शाहनवाज ने नूरदीन के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है।
चिकन न बनाने पर मारा
सीओ कोतवाली की माने तो नूरदीन अपने घर कम और शबाना के घर ज्यादा रहता था। शनिवार रात नूरदीन चिकन लाया था। लेकिन शबाना ने चिकन बनाने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों में विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते शबाना की गला दबाकर हत्या करना माना जा रहा है।
हालांकि शबाना के बेटे ने बताया कि घर से दो लाख रुपये और जेवर गायब हैं। लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति देखकर मामला संदिग्ध लग रहा है। हत्या में घर के एक सदस्य की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ताबीज के मोटे धागे से गला घोंटा गया। जांच के बाद खुलासा किया जाएगा।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें