सत्य पथिक वेब पोर्टल, नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीन को लेकर सभी आशंकाओं, अफवाहों और भ्रम को दूर करने के लिए दिल्ली स्थित एम्स के डॉयरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने आज खुद कोरोना वैक्सीन की डोज ली है। देश भर में आज कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है। पीएम मोदी ने देश में वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत की। दिल्ली के एम्स में कोरोना वायरस का पहला टीका लगाया गया।
सबसे पहले दिल्ली एम्स के एक सैनिटेशन कर्मचारी को कोरोना का पहला टीका लगाया गया। इस दौरान एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी वैक्सीन की डोज ली। डॉक्टर रणदीप गुलेरिया कोरोना वैक्सीन लेने वाले तीसरे व्यक्ति बने। डॉक्टर गुलेरिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में वैक्सीन लगवाई।
डॉक्टर गुलेरिया देश के टॉप चिकित्सा विशेषज्ञ हैं। डॉ. गुलेरिया ने वैक्सीन लगवाकर इससे जुड़ी सभी तरह की आशंकाओं को निराधार साबित कर दिया है।
टीका लगवाने के बाद बोले डॉ. गुलेरिया, महामारी के अंत की शुुरुआत
एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि हमने दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया है और हमें पूरा विश्वास है कि यह एक सुगम कार्यक्रम होगा और हम बहुत बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण कर सकेंगे। यह महामाारी के अंत की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि टीका सुरक्षित है। यह प्रभावोत्पादक है। हमें बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण करना है और इसलिए हम बहुत अधिक अस्थिर नहीं हो सकते हैं। हमें अपने शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और नियामक अधिकारियों में विश्वास होना चाहिए।

- accident
- corona
- country
- featured
- india
- Jammu kashmir
- Movies
- Movies & Web Series
- TV
- Uncategorized
- अर्थव्यवस्था
- आगरा
- आटोमोबाइल
- आतंकी हमला
- आतंकी हमला/मुठभेड़/गिरफ्तारी
- आस्था
- इंदौर
- उत्तरप्रदेश
- उत्तराखंड
- कानपुर
- काम की खबर
- काव्य
- क्राइम
- खबरीलाल
- खेल
- गाजियाबाद
- छत्तीसगढ़
- जम्मू-कश्मीर
- ज्योतिष
- ज्योतिष
- टेक्नोलॉजी
- त्योहार
- दिल्ली
- दुनिया
- देश
- धर्म-समाज
- नोएडा
- पंजाब
- प्राकृतिक आपदा
- फतेहपुर
- बरेली
- बिजनौर
- बिलासपुर
- बिहार
- भोपाल
- मध्यप्रदेश
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुठभेड़
- मुद्दा
- मुरादाबाद
- मेरठ
- मौसम
- म्यूजिक
- राजनीति
- राज्य
- राज्य
- लखनऊ
- लाइफ स्टाइल
- वाराणसी
- विशेष दिवस
- व्यापार
- शिक्षा और रोजगार
- संपादकीय
- सफलता की कहानी
- साहित्य
- हरियाणा
- हिमाचल प्रदेश
- हेल्थ