सत्य पथिक वेबपोर्टल/मुम्बई/Bollywood/Raksha Bandhan Movie’s Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित है। भूमि पेडनेकर इस मूवी में अक्षय कुमार के अपोजिट लीड रोल में हैं।
रक्षा बंधन इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है।

रक्षा बंधन के ट्रेलर (Raksha Bandhan Trailer) में दिखाया है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी बहन की शादी और दहेज के लिए पैसे जोड़ रहे हैं। इसके लिए अपनी दुकान भी गिरवी रख देते हैं। बहन की शादी करने के लिए उन्होंने खुद भी शादी नहीं की। अक्षय कुमार की ये फिल्म एक कॉमेडी फेमिली ड्रामा है। इसमें भाई-बहन के बेशुमार प्यार और इस रिश्ते की खूबसूरती को दर्शाया गया है। फिल्म में सादिया खतीब, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत अक्षय कुमार की बहन के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म के डायरेक्टर आनंद.एल.राय हैं।
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से होगा क्लैश
अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का बॉक्स ऑफिस पर लाल सिंह चड्ढा से क्लैश होगा। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी 11 अगस्त 2022 को रिलीज हो रही है। फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। रक्षा बंधन फिल्म की घोषणा अक्षय कुमार ने साल 2021 में रक्षाबंधन त्योहार पर की थी। अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। ऐसे में उनके फैंस को अब रक्षाबंधन से काफी उम्मीदें हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। अक्षय कुमार अगले कुछ माह में अपनी नई फिल्मों गोरखा, राम सेतु, सेल्फी में भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा ओह माय गॉड के सीक्वल 2 में भी दिखेंगे।