छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh) के अम्बिकापुर जिले ( district Ambikapur) से एक घटना सामने आई है। जिसमें नौकरी व अच्छे लड़के से शादी कराने का झांसा देकर जीजा ने साली के साथ दुष्कर्म ( rape) किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

इंसान संंबंधों को कब तार-तार कर दे, उसका कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही एक मामला अम्बिकापुर जिले ( district Ambikapur) से सामने आया है। जहां एक युवती ने सगे जीजा पर दुष्कर्म ( rape) का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी जीजा ने जंगल में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म ( rape) किया।
छोटे दुकानदार इस तरह बढ़ा सकते हैं अपना कारोबार, ICICI Bank की शानदार पहल
अच्छी नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ लाया
पीड़ित युवती के अनुसार उसका सगा जीजा 18 अप्रैल 2019 काे रात में उसे काेरिया जिले के थाना केल्हारी के एक गांव से अंबिकापुर ( Ambikapur) लेकर गया था। जहां रास्ते में जंगल में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म (rape) किया। आरोप है उसके बाद डराकर उसे अंबिकापुर स्थित एक किराए के मकान में रखा और एक फैक्टरी में काम लगा दिया। पीड़िता ने किसी तरह मामले की जानकारी परिजनों को दी।
रिश्तेदारी होने के कारण भरोसा किया
पीड़िता का कहना है कि उसे काम की तलाश थी। उसके जीजा ने उसे अच्छी नौकरी दिलाने और अच्छे घराने के लड़के के साथ शादी कराने का झांसा दिया। युवती की माने तो रिश्तेदार होने के चलते उसने जीजा पर भरोसा किया और उसके साथ आई। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें