







सत्य पथिक वेबपोर्टल/बरेली/honour: मानव सेवा क्लब, बरेली द्वारा अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 70 वर्ष या ऊपर के 25 कर्मशील बागवानों को सम्मानित किया गया।

मानव सेवा क्लब की ओर से आई.वी.आर.आई.रोड स्थित टयूलिप ग्रेस में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें 70 वर्ष या ज्यादा आयु के 25 ऐसे कर्मशील बागवानों को उत्तरीय, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया जो कई दशकों तक अपने परिवार की जिम्मेदारियां बखूबी निभाने के बाद अब समाज की सेवा में भी पूरी तरह समर्पित हैं। क्लब के संरक्षक प्रो. एन. एल.शर्मा, अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, महासचिव सत्येंद्र सक्सेना ने इन सबको सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में 86 वर्ष के सतीश शर्मा, 85 वर्ष के कवि राम मूर्ति गगन, विजय बहादुर सक्सेना, ए. पी. गुप्ता, प्रो. नत्थू लाल शर्मा, महेश चंद्र मेहरोत्रा, डॉ. सुरेश रस्तोगी, रणधीर प्रसाद गौड़, वाई. सी.सक्सेना, जी. एस.मेहरा, जसवंत सिंह भाकुनी, इं.डी. डी. शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, गंगाराम पाल, अभय चंद वर्मा, शोभना अग्रवाल, रीता सक्सेना, राजेन्द्र कुमार सक्सेना, सुरेश बाबू मिश्रा, शोभा सक्सेना, मुकेश सक्सेना, प्रकाश चंद सक्सेना, राजीव सक्सेना और अखिलेश कुमार रहे। निर्भय सक्सेना, अंकित अग्रवाल, कुसुम सक्सेना, निधि अग्रवाल और राजेश सक्सेना का भी विशेष सहयोग रहा।