सत्य पथिक वेबपोर्टल/बरेली/Teachers honored: कायस्थ चेतना मंच के तत्वावधान में शिक्षक दिवस पर समारोह आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।


शिक्षक दिवस पर कायस्थ चेतना मंच की ओर से उपजा प्रेस क्लब में समारोह आयोजित कर परिषदीय शिक्षक राखी सक्सेना, अल्पना सक्सेना, राजकमल सक्सेना, वैभव सक्सेना, डॉ सोमा गौड़, अरुणा सिन्हा और पल्लवी सक्सेना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक डॉ. पवन सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना, डॉ. पूजा सक्सेना, शिव कुमार बरतरिया, अखिलेश सक्सेना, निर्भय सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। वन्दना वर्मा, जया सक्सेना और पल्लवी सक्सेना ने सुमधुर स्वर में चित्रगुप्त वन्दना प्रस्तुत की।

स्वागत भाषण उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीनू सिन्हा ने और सफल संचालन संगठन मंत्री मुकेश सक्सेना ने किया। अखिलेश सक्सेना, अविनाश सक्सेना, विकास सक्सेना, अमित सक्सेना विंद और विकल्प सक्सेना ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, शशिबाला सक्सेना, शरद सक्सेना, प्रकाश सक्सेना, रजनी सक्सेना, वंदना वर्मा, जया सक्सेना, अरुणा सिन्हा, अक्षिता सक्सेना, विकल्प सक्सेना शामिल हुए। समारोह के अंत में अध्यक्ष संजय सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।