सत्य पथिक वेबपोर्टल/बरेली/honour: हिन्दी गौरव संस्था के 103 वें गौरवशाली मास में भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित कॉन्वेंट एनक्लेव, कपिलेश्वर महादेव मंदिर, सत्संग भवन में एक काव्य कुंभ का आयोजन किया गया जिसमें देश भर के कई प्रांतों के साहित्य साधकों ने अपने काव्य पाठ से बेहतरीन प्रस्तुति दी।

दिल्ली में ‘हिंदी गौरव’ संस्था द्वारा आयोजित ‘काव्य कुंभ’ में गीतकार एडवोकेट उपमेंद्र सक्सेना को हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु काव्य गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। संस्था संस्थापक छंद ऋषि शैल भदावरी एवं महासचिव अजय मिश्र ‘दबंग’ ने उन्हें अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया।