सत्य पथिक वेबपोर्टल/सीतापुर/Massive Accident: मंगलवार सुबह सीतापुर में NH 24 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। अटरिया थाना क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई और तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे घने कोहरे में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सीतापुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र में कबरन गांव के पास गश्त से लौट रही पुलिस पेट्रोलिंग जीप में अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगने से जीप हाईवे किनारे खाई में जाकर पलट गई। उस पर सवार दारोगा शफी अहमद की मौके पर मौत हो गई। तीन पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं जिनमें एक को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।

आईजी रेंज, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान, एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह, सीओ सहित पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।हादसा सोमवार सुबह करीब पांच बजे के आसपास अटरिया थाना क्षेत्र के कबरन गांव के पास हुआ है।

हाईवे पर गश्त कर रही पेट्रोलिंग पुलिस जीप मनवां चौकी से वापस अटरिया थाने लौट रही थी। जीप में दारोगा शफीक अहमद, सिपाही सतबीर यादव, अनिल त्रिपाठी व पवन कुमार सवार थे। गोधना व कबरन गांव के बीच पीछे से अज्ञात वाहन ने जीप में टक्कर मार कर फरार हो गया। टक्कर लगने से जीप हाईवे किनारे खाई में पलट गई। हादसे में घायल दो सिपाहियों को हिन्द अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से सिपाही सतबीर को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
घायलों में एक सिपाही को हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। दो अन्य गंभीर घायल सिपाहियों का हिंद अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा पुलिस जीप को ओवर टेक करते समय हुआ।