कुल 243 में से 243 सीटों के लिए परिणाम घोषित किए गए। NDA ने 125 सीटें जीती हैं। महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत हासिल की। AIMIM ने 5, BSP ने 1 और इंडिपेंडेंट ने 1 जीत हासिल की। बीजेपी इस चुनाव में बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

बिहार में विकास, प्रगति और सुशासन को पुनः चुनने के लिए प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं विशेषकर बिहार के युवाओं और महिलाओं को साधुवाद देता हूँ जिन्होंने बिहार में सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को चुनकर NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई
गृह मंत्री अमित शाह
मैं बीजेपी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान जहां एक ओर अपने आपको मानवता की सेवा में झोंक दिया वहीं दूसरी ओर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाया और हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया
जेपी नड्डा
चाहे बिहार विधान सभा चुनाव हो या फिर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मणिपुर व तेलंगाना के उप-चुनाव, समग्र राष्ट्र ने प्रधानमंत्री की जनकल्याण नीतियों में अपना अटूट विश्वास बनाए रखा है और जनता का माननीय प्रधानमंत्री जी पर भरोसा और दृढ़ हुआ है
jp नड्डा

बिहार ने निर्णायक रूप से वंशवाद, भ्रष्टाचार व विभाजनकारी राजनीति को खारिज कर दिया है। बिहार के मतदाताओं ने न केवल भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को वोट दिया है, बल्कि उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जारी विकास यात्रा में अपना विश्वास भी व्यक्त किया है
नड्डा
बिहार के युवा साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया दशक बिहार का होगा और आत्मनिर्भर बिहार उसका रोडमैप है। बिहार के युवाओं ने अपने सामर्थ्य और NDA के संकल्प पर भरोसा किया है। इस युवा ऊर्जा से अब NDA को पहले की अपेक्षा और अधिक परिश्रम करने का प्रोत्साहन मिला है
PM मोदी
पीएम मोदी का ट्वीट- बिहार के प्रत्येक
वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि
वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता
सिर्फ और सिर्फ विकास है। बिहार में
15 साल बाद भी NDA के सुशासन
को फिर आशीर्वाद मिलना यह दिखात
है कि बिहार के सपने क्या हैं,
बिहार की अपेक्षाएं क्या हैं।
बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है।
पीएम मोदी