बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election Result Update) की मतगणना में मिले रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बहुमत के करीब दिख रही है, लेकिन महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है। राजद प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि एग्जिट पोल, एक्‍चुअल वोट में बदलेगा। महागठबंधन 122 के ऊपर जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए झा ने कहा कि अभी तो सिर्फ रुझान हैं।

उपचुनाव नतीजे 2020 : यूपी, एमपी सहित कई राज्यों में ज्यादातर सीटों पर भाजपा का कब्जा, कार्यकर्ता मना रहे जश्न

राजद के सांसद झा ने कहा कि बिहार में युवा मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि आठ बजे रात तक इंतजार कीजिए सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतगणना जारी है, जिसमें प्रारंभिक रुझानों में राजग 119 सीटों पर आगे दिख रही है जबकि महागठबंधन 116 सीटों पर आगे है।

इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

Khabreelal News App डाउनलोड करें प्ले स्टोर से। खबरों के अलर्ट के पाने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/thekhabreelal
Follow us on Twitter http://twitter.com/khabreelal_news

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!