बिहार में नाव पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं 100 से ज्यादा लोग लापता हैं। लोगों का कहना है कि नाव में लगभग 150 लोग सवार थे। जिसमें से लगभग 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, कई लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। जिन्हें इलाज के लिए गोपालपुर अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। घटना भागलपुर-नवगछिया के करारी गांव के टीनटंगा जरा दियारा की है।

बताया जा रहा है टीम ने अब तक 5 शव बरामद कर लिए हैं। बता दें कि नाव में मजदूर, किसान, बच्चे और महिलाएं सवार थीं, जो अपने खेतों में काम करने के लिए गंगा के उस पार जा रहे थे। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में हाहाकार मच गया है।
अमेरिका चुनाव 2020 : जीत के करीब बिडेन, क्या भारत के लिए फायदेमंद नहीं ! via
इधर, लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अब तक सही तरीके से राहत कार्य नहीं चलाया जा गया। लोगों का आरोप है कि प्रशासन सही तरीके से रेस्क्यू कार्य नहीं चला रही। फिलहाल जिलाधिकारी प्रणव कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें