
सत्य पथिक वेबपोर्टल/बरेली/Gau Seva: भारतीय सद्भावना मंच एवं राष्ट्रीय समाज सेवा मंच के पदाधिकारियों ने नवरात्र में गौशालाओं में जाकर गायों को फल-सब्जियां खिलाकर गौ सेवा की।


गौसेवा करने वालों में कथावाचक आचार्य संजीव कृष्ण जी महाराज, समाजसेवी नदीम शमसी, महेश पंडित, मिलन शर्मा, शहजाद हुमायूं, शाहीन रजा, जाहिद रजा, नवेद मुजाहिद, इस्लाम, मनीर, अजीम आदि शामिल रहे।

इस अवसर पर कथावाचक आचार्य संजीव कृष्ण जी महाराज ने गौ सेवा का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि गौ सेवा राष्ट्र सेवा है।

समाजसेवी नदीम शम्सी ने कहा कि हमारे संगठन राष्ट्रीय समाजसेवा मंच के पदाधिकारी अनेक गौशालाओं में जाकर गौ सेवा कर चुके हैं। यह सेवा कार्य विभिन्न प्रदेशों में मंच द्वारा किया जा रहा है। जल्द ही पूरे भारत में मंच की ओर से गौ सेवा के कार्यक्रम किए जाएंगे। खास तौर पर मुस्लिमों को गौसेवा के प्रति जागरूक किया जाएगा।