सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अखिलेश को उनके निजी आवास पर नजरबंद किया गया था। इसी दौरान वे बैरिकेडिंग तोड़कर लखनऊ के बंदरियाबाग चौराहे पर धरना देने पहुंच गए थे। अखिलेश यादव किसान यात्रा के लिए कन्नौज जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सपा की किसान यात्रा के चलते सोमवार सुबह से ही पुलिस ने उनके निवास वाले इलाके को सील कर रखा था।
