सत्य पथिक वेबपोर्टल/बर्मिंघम-इंग्लैंड/India in CWG:
भारतीय महिला हॉकी टीम 22वें राष्ट्रमंडल खेलों कै सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बुधवार शाम भारत ने अपने चौथे ग्रुप मैच में कनाडा को 3-2 से हरा दिया। इस हार के साथ ही कनाडा का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है।

भारतीय टीम पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची है। उसने पिछली बार 2018 (गोल्ड कोस्ट) में भी अंतिम-4 में जगह बनाई थी, लेकिन तब कांस्य पदक से चूक गई थी। भारत के लिए इस मैच में सलिमा टेटे, नवनीत कौर और लालरेम्सियामी ने गोल दागे। वहीं, कनाडा के लिए ब्रिएन स्टेयर्स और हन्ना ह्यून ने गोल किए।
गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप में चार में से तीन मैच जीतने में सफल रही है। उसने घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी। सेमीफाइनल मे ंभारतीय महिला टीम का मुकाबला पांच अगस्त को ऑस्ट्रेलिया से होगा।