उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले में एक प्राइवेट बस पलटने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

जानकारी के मुताबिक प्राइवेट बस संख्या (UP17 C8737) बुधवार को फतेहपुर से जहानाबाद जा रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही बस मदरी के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
ये हैं हादसे के घायल
- लक्ष्मी उम्र 50 वर्ष निवासी सुनार गली पुखराया कानपुर देहात
- बछराज सिंह पुत्र शिव गोविंद सिंह निवासी भिकनी पुर थाना चांदपुर उम्र 62 वर्ष
- सावित्री वाइफ ऑफ छोटेलाल उम्र 45 वर्ष निवासी वेदा घाटमपुर कानपुर नगर
- प्रशांत पुत्र रमेश उम्र 2 वर्ष निवासी बेंदा घाटमपुर कानपुर नगर
- इनके अलावा भी कई लोग घायल हुए हैं।