बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे तेजी से बिहार राजनीति के समीकरण बदल रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, मणिपुर, ओड़िशा के उपचुनाव के नतीजों के रुझान भी आने शुरू हो गए है। चुनाव आयोग ने रुझान जारी किए हैं।

उत्तरप्रदेश : उपचुनाव के नतीजे उत्तप्रदेश में आने लगे हैँ। सूत्रों के मुताबिक भाजपा अच्छी स्थिति में चल रही है। वहीं कई मुख्यालयों पर मतों की गिनती का काम चल रहा है। भाजपा चार सीटों पर आगे चल रही है।
मध्यप्रदेश : कुल 28 सीटों के लिए उपचुनाव हुआ। जिसमें अभी 12 सीटों पर भाजपा आगे चल रह रही है। वहीं 9 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट के साथ बसपा है। मतों की गिनती करने का काम 19 मुख्यालयों पर जारी है। 28 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इन 28 सीटों के नतीजे से यह स्पष्ट हो जाएगा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बरकरार रहेगी या नहीं। गौरतलब है कि मार्च महीने में ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, उसके बाद तीन और विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। वहीं तीन मौजूदा विधायकों के निधन से तीन सीटें खाली हुई थीं। आज की मतगणना भाजपा सरकार बचाने के लिहाज से ही अहम नहीं है, बल्कि इससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक भविष्य भी तय होगा।
मणिपुर में अभी एक सीट पर भाजपा
मणिपुर : मणिपुर उपचुनाव में 5 में से 1 विधानसभा सीट, सिंघात पर भाजपा ने जीत हासिल की है। अन्य 4 सीटों पर मतगणना अभी भी जारी है। वांगोइ में अब भाजपा पार्टी आगे चल रही है। इंफाल वेस्ट जिले के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय लाम्फेलपात में वांगोइ में हुए उपचुनाव के मतदान की काउंटिंग जारी है। फिलहाल वांगोइ विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।

ओड़िशा में बीजद को बढ़त
ओड़िशा : चुनाव आयोग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मरावी विधानसभा सीट पर कांग्रेस का नेतृत्व हुआ है। ओडिशा की दोनों सीटों पर बीजद को बढ़त मिल रही है। बालासोर और तीर्तोल विधानसभा सीटों पर अभी मतगणना जारी है।