
सत्य पथिक वेबपोर्टल/बरेली/Ram Leela Manchan: बरेली सिविल लाइंस स्थित सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल के प्रांगण में कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा दीपोत्सव के अवसर पर सम्पूर्ण रामायण का जीवंत मंचन किया गया।

स्कूल के प्रबंधक अजीत भटनागर एवं अमिता भटनागर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रामायण के विभिन्न दृश्यों जैसे सीता विवाह, कैकेयी वरदान, सीता हरण, अशोक वाटिका, राम सेतु पुल निर्माण एवं श्रीराम व रावण के बीच हुए अंतिम युद्ध आदि का मंचन किया गया।

रामायण मंचन के बाद आरती हुई और भगवान का भोग लगाकर प्रसाद वितरण भी किया गया। तत्पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्कूल के प्रबंधक अजीत भटनागर एवं अमिता भटनागर द्वारा प्रमाणपत्र वितरित किये गये। प्रधानाचार्या श्रीमती शुभ्रा सक्सेना ने भगवान श्रीराम के चरित्र पर प्रकाश डाला एवं सफल रामायण मंचन के लिए छात्र-छात्राओं को देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।