सत्य पथिक वेबपोर्टल/बरेली-मीरगंज/Gaurav Yatra: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए गुरुवार को मीरगंज नगर में आजादी की गौरव यात्रा निकाली गई। गौरव यात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और मीरगंज चेयरमैन मो० इल्यास अंसारी ने किया।

यात्रा का शुभारंभ अफसरयान मोहल्ले से किया गया। सिरौली चौराहा होते हुए नगर पंचायत कार्यालय, तहसील मुख्यालय, मोहल्ला ललितपुर, रतनपुरी, शेखुपुरा , गली इमामबाड़ा , सिंधौली चौराहा से डाकखाने होते हुए दिवना रोड स्थित चेयरमैन इल्यास अंसारी के नए आवास पर समाप्त हुई। इस दौरान कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

कांग्रेस ज़िला उपाध्यक्ष मीरगंज चेयरमैन इल्यास अंसारी ने इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जन के बीच अपने संबोधन में कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था से आज पूरा देश परेशान है। लोगों के पास न काम है और न ही सरकार के पास देने को रोजगार। नफ़रत ने देश को बर्बाद कर दिया है। देश श्रीलंका बनने की ओर है जो हर भारतीय के लिए चिंता का विषय है। नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो जैसे नारों के साथ देश में मोहब्बत, प्रेम भाईचारे के साथ रहने की अपील की गई।

इल्यास अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव देश के लिए कुबार्नी दी है। कांग्रेस पार्टी ही देश पर बेहतर शासन कर सकती है। 2024 में इस भ्रष्ट और नाकारा सरकार को उखाड़ फेंकने और कांग्रेस के नेतृत्व में अनुभवी धर्मनिरपेक्ष सरकार को पुनः स्थापित कराने का संकल्प भी दिलाया गया।

इस दौरान मीरगंज कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष छेदा लाल गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेसी अली बहादुर खां, चेयरमैन प्रतिनिधि नदीम अख्तर, छात्र नेता ज़ियाउल हसन,वार्ड नं० 12 से सभासद प्रत्याशी अकरम सैफ़ी, इरफान ,सदाक़त हुसैन, आमिर खां,शकील खां, आरिफ़ उस्मानी, बुंदन,वसीम जाकिर मास्टर, नासिर महागीर, लाईक,नईम, उस्मान कादिर अल्वी, शरीफ,ज़लीस अंसारी, शाजेव शैख़ आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।