दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए यूपी सरकार अलर्ट हो गई है। सरकार ने पहले दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों का रैंडम टेस्ट शुरू किया। अब उड़ान, बस या ट्रेन के माध्यम से दिल्ली से आने वाले लोगों का परीक्षण करेगी। प्रदेश के मुख्य सचिव आर के तिवारी ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले सरकार ने शादी एवं अन्य सार्वजनिक समारोहों में एक साथ 100 से ज्यादा लोगों पर पाबंदी लगा दी।
दिल्ली में बढ़ रहे #COVID19 मामलों के मद्देनज़र फ्लाइट, बस या ट्रेन के माध्यम से प्रदेश में आने वाले लोगों का टेस्ट किया जाएगा। शादी-ब्याह और अन्य कार्यक्रमों में लोगों की संख्या सीमित करने पर विचार किया जा रहा है: यूपी मुख्य सचिव आर.के. तिवारी pic.twitter.com/A4ZUO4E2vf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2020

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें