Cyclone Nivar के कारण चेन्नई में जारी भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भारी जलभराव हो गया है। बारिश और तेज़ हवा के चलते सड़कों पर पेड़ टूटकर गिरे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन लगातार लोगों को दूसरे स्थान पर ले जा रहा है।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कहा है कि निचले इलाके से लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। उन्हें भोजन, पानी, हैंड सैनिटाइज़र और मास्क दिया जाएगा। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है और प्रशासन द्वारा लोगों को ये भी सलाह दी गई है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकले।
छोटे दुकानदार इस तरह बढ़ा सकते हैं अपना कारोबार, ICICI Bank की शानदार पहल
आज चक्रवात कराइकल और ममल्लापुरम के बीच लैंडफॉल करेगा
Cyclone Nivar के मद्देनज़र कांचीपुरम में भारी बारिश हो रही है। चक्रवाती तूफान निवार कराइकल और ममल्लापुरम के बीच लैंडफॉल करेगा। लोगों को प्रशासन द्वारा सलाह दी जा रही है कि वह घरों से बाहर ना निकलें। वहीं, समस्या होने पर स्थानीय प्रशासन को मामले की जानकारी दें।
#WATCH तमिलनाडु: #CycloneNivar के प्रभाव से चेन्नई में बारिश और तेज़ हवा चल रही है। तेज़ हवा की वजह से सड़कों पर पेड़ टूटकर गिरे हुए हैं।#NivarCyclone आज कराईकल और ममल्लापुरम के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों पर लैंडफॉल हो सकता है। pic.twitter.com/joX4d9cwmZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2020
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें