भूमि पेडनेकर (Bhoomi Pednekar) की फ़िल्म दुर्गामती (Durgamati : the Myth trailer) का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया। Durgamati movie 11 दिसम्बर को amazon prime video पर रिलीज़ हो रही है। दुर्गामती (durgamati Movie Download) फ़िल्म में भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। यह तमिल-तेलुगु फ़िल्म भागमती (Bhagmati) का रीमेक है, जिसे जी अशोक ने निर्देशित किया है। फ़िल्म का निर्माण अक्षय कुमार ने भूषण कुमार के साथ मिलकर किया है।

Durgamati cast

इस फ़िल्म में अरशद वारसी, जिशु सेनगुप्ता, माही गिल, करण कपाड़िया अहम किरदारों में दिखेंगे। फ़िल्म में भूमि वही रोल निभाती नज़र आएंगी, जो ओरिजिनल में अनुष्का शेट्टी (anushka shetty) ने निभाया था। अनुष्का ने भागमती में प्रशासनिक अधिकारी का रोल निभाया था।

अपने किरदार के लिए जहां भूमि पेडनेकर को बधाइयां मिल रही हैं, वहीं तेलुगु सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के फैंस दुर्गामती (durgamati) से ज़्यादा ख़ुश नहीं हैं। दुर्गामती अनुष्का की फ़िल्म भागमती का आधिकारिक रीमेक हैं और फैंस दोनों फ़िल्मों और एक्ट्रेस की तुलना कर रहे हैं। 

फैंस का कहना है कि भागमती में जैसी परफॉर्मेंस अनुष्का ने दी, भूमि वैसा नहीं कर सकीं। एक फैन ने लिखा- माफ़ी के साथ कहना चाहूंगी कि आप बेशक अच्छी एक्ट्रेस हैं लेकिन लेडी सुपरस्टार अनुष्का शेट्टी की स्क्रीन प्रेज़ेंस का मुक़ाबला नहीं कर सकीं। इस सीन के अलग से फैंस हैं। अनुष्का शेट्टी इस फ़िल्म में आग थीं। ख़ैर, शुभकामनाएं।

दूसरी फैन ने भागमती के पोस्टर शेयर करके लिखा- इसे कहते हैं रोंगटे खड़े होना। इसे कहते हैं ख़तरनाक। इसे कहते हैं ज़बरदस्त परफॉर्मेंस। एक अन्य फैन ने लिखा- चाहे जितनी मेहनत कर लो, उनके एक्टिंग स्किल्स को मैच नहीं कर सकते। 

https://twitter.com/PranuLover237/status/1331547508166721536?s=19

हालांकि, अभी ख़ुद अनुष्का ने दुर्गामती को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हॉरर-थ्रिलर फ़िल्म भागमती 26 जनवरी 2018 को रिलीज़ हुई थी और यह बड़ी हिट साबित हुई थी। इसे जी अशोक ने निर्देशित किया था, जो भागमती के भी निर्देशक हैं। दुर्गामती में भूमि पेडनेकर चंचल चौहान नाम की प्रशासनिक अधिकारी के रोल में हैं।

अरशद वारसी, जिशु सेनगुप्ता, माही गिल और करण कपाड़िया अहम किरदारों में नज़र आएंगे। दुर्गामती के अक्षय कुमार भी को-स्टार हैं। बता दें, फ़िल्म का पहले दुर्गावती शीर्षक था, जिसे बदलकर दुर्गामती कर दिया गया है।

दुर्गामती के ट्रेलर की बात करें, तो ट्रेलर की बैंकग्राउंड म्यूजिक एकदम धांसू है। वहीं फिल्म के सीन की एकदम परेफेक्ट है, वह सीन चाहे हवेली के अंदर की सीन हो या फिर बाहर की। इसके अलावा अरशद वारसी और भूमि पेडनेकर की एक्टिंग कमाल की है। ट्रेलर में एक और को-स्टार माही गिल नजर आ रही है, जो पूरे ट्रेलर में आग लगा दी है। वहीं जिशु सेन गुप्ता एक पुलिस का रोल निभा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!