सत्य पथिक वेबपोर्टल/बरेली/farewell: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद एवं प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार सक्सेना का सेवाकाल सफलतापूर्वक पूरा होने पर उनके सम्मान में एक आयोजन विश्वविद्यालय के उपाधि विभाग में समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में सर्वप्रथम कुलसचिव राजीव कुमार को सुधांशु शर्मा और अशोक कुमार अरविंद को पूर्व अध्यक्ष राज बहादुर सिंह द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया। सहायक कुलसचिव ए के मौर्या द्वारा प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार सक्सेना का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हेम कुमार गौतम ने भी सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी मनोज सक्सेना को फूलमाला पहनाईं।
सुधांशु कुमार द्वारा रिटायर्ड परीक्षा नियंत्रक एवं प्रशासनिक अधिकारी को उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन रंजीत सिंह द्वारा किया गया। अपने संबोधन में सेवानिवृत्त परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और विश्वविद्यालय के यादगार अनुभवों को भी साझा किया। रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी मनोज सक्सेना ने भी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारी साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कुलसचिव राजीव कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे दोनों साथियों के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में रामप्रीत, राजबहादुर ओपी मिश्रा, अमित सक्सेना, राम सेवक यादव, कमल सिंह जहीर अहमद, मोहन सिंह बिष्ट, डॉ कैलाश समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।