सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) का हर गाना आते ही हिट हो जाता है। हर गाने में सपना का एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिलता है। हाल ही में फेमस हुआ सपना के नलका (Nalka Song) के बाद अब सपना का एक और हरियाणवी सांग (Sapna Chaudhary Songs) ‘चटक मटक’ (Chatak Matak) रिलीज हुआ है। सपना के इस सांग को यू ट्यूब पर 1 करोड़ 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में सपना हरियाणवी बहू के रूप में नजर आ रही है। वही सपना का ये देसी अंदाज़ लोगो को काफी पसंद भी आ रहा है।

Chatak Matak Song ‘VATS Records’ नाम के यू-ट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। और अपने इस न्यू सांग की जानकारी सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। जिसके बाद सपना के इस गाने को भी दर्शको का खूब प्यार मिला।
यूट्यूब पर रोस्टिंग वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
सपना के हरियाणवी गाने ‘चटक मटक’ की सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar Songs) है। वही गाने के लिरिक्स बिट्टू सोर्खी के हैं और म्यूजिक गुलशन म्यूजिक का है। हरियाणवी बहू पर फिलमाए गए इस सांग में सपना के लुक को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही रेणुका पंवार की आवाज की भी काफी तारीफ हो रही है।

सपना चौधरी ने 4 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद उन्होंने अपने बेटे के साथ 15 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक फोटो शेयर की थी। साथ ही फोटो के साथ कैप्शन में लिखा – ‘हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पर रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा’।
https://www.instagram.com/p/CI0IK_Sl2uw/?igshid=1igemi8p4akj4
वही अभी हाल में रिलीज हुए दो गाने ‘कत्ल करेगी रे’ (Katal Karegi Re) और ‘नलका’ (Nalka) को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें