कृषि कानूनों (farm laws) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसान फतेहगढ़ साहिब से दिल्ली (Delhi) की तरफ आ रहे हैं। किसानों का प्रदर्शन अंबाला- पटियाला बॉर्डर पर आक्रमक हो गया है। यहां किसानों ने बैरिकेडिंग को उखाड़ दिया। वहीं, पुलिस द्वारा किसानों पर पानी की बौछार की जा रही हैं, आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं।

पंजाब (punjab) के किसानों को कृषि कानूनों (farm laws) को लेकर प्रदर्शन लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक किसान फतेहगढ़ साहिब से दिल्ली (Delhi) की तरफ आ रहे हैं। जहां पुलिस ने उन्हें शंभू बॉर्डर पर रोक लिया है। यहां किसानों ओर पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। उग्र किसानों ने बैरिकेडिंग को उखाड़ फैंका। साथ ही सड़क पर लगे डिवाइडरों को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछार कर और आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हें तितर-बितर किया। किसानों के प्रदर्शन के कारण मेट्रो को भी बंद रखा गया है।
छोटे दुकानदार इस तरह बढ़ा सकते हैं अपना कारोबार, ICICI Bank की शानदार पहल
एक प्रदर्शनकारी ने बताया, “हम दिल्ली को कूच कर रहे हैं, वहां रोका जाएगा तो सब सड़कों पर जाम लगा देंगे। हमारे पास 4-5 महीने का सामान है, हज़ार से ज़्यादा ट्रालियां जा रही हैं।”

नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही पुलिस
कृषि कानूनों (farm laws) के विरोध में किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-जम्मू हाइवे पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और स्थिति पर नज़र रखने के लिए पुलिस ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रही है।
#WATCH पंजाब: कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों ने शंभू बॉर्डर पर पुलिस बैरिकेड को नुकसान पहुंचाया। #FarmLaws pic.twitter.com/9zOftLBETT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2020
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें