कृषि कानूनों (Farms laws) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान (Farmers Protest) दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों बैरिकेडिंग हटाने के लिए ट्रैक्टर का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं, आज दोपहर तीन बजे विज्ञान भवन (Vigyan bhavan) में किसानों को वार्ता के लिए सरकार ने बुलाया है। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों के विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) पर बैठक करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के आवास पहुंचे हैं।

किसान कृषि कानूनों (Farms laws) के विरोध में कई दिनों से डटे हुए हैं। वह इन कानूनों में संशोधन की मांग कर रहे हैं। मंगलवार सुबह किसानों ने दिल्ली में जाने के लिए सड़क पर लगे बैरिकेडिंग को हटाने के लिए ट्रैक्टर का प्रयोग किया। किसानों ने दिल्ली की सड़कों को जाम करने की सरकार को चेतावनी दी है।

आपको जानकारी हो कि शुरूआत में पंजाब में किसान कृषि कानूनों (Farms laws) का विरोध कर रहे थे। धीरे-धीरे पंजाब के किसानों ने दिल्ली की ओर कूच करना शुरू किया। उसके बाद हरियाणा, यूपी आदि राज्यों से कुछ किसान उनका समर्थन करने पहुंचे हैं।

छोटे दुकानदार इस तरह बढ़ा सकते हैं अपना कारोबार, ICICI Bank की शानदार पहल

सरकार चर्चा के लिए हमेशा तैयार : केंद्रीय कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Central agriculture minister narendra singh tomar) ने कहा कि वार्ता के लिए आज 3 बजे किसानों को बुलाया है, सरकार चर्चा के लिए हमेशा तैयार है, आएंगे तो जरूर उनका स्वागत है। मांग पर सड़क पर बात नहीं होती है।

farms law

विज्ञान भवन में होगी वार्ता

प्रदर्शन कर रहे किसानों के दल को विज्ञान भवन में वार्ता के लिए बुलाया गया है। वहां कृषि कानून को लेकर सरकार- किसानों के बीच वार्ता होगी। संभावना है कि वार्ता में कई बड़े मंत्री उस दौरान मौजूद रहें। फिलहाल बैठक को लेकर गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और कृषि मंत्री भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के घर वार्ता के लिए पहुंचे हैं। केंद्र सरकार ने आज दोपहर तीन बजे किसानों को बातचीत के लिए विज्ञान भवन बुलाया है।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें 

Farmers Protest, MSP, Farms law, krshi kaanoon, farmes protest in delhi, msp protest, kisan aandolan, punjab farmers

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!