एक तरफ जहां कोरोना (Corona) दोबारा तेजी से पैर पसार रहा है वहीं, लोग नियमों के उल्लंघन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं चाहे वो खिलाड़ी हो या फिर हीरो या सिंगर। मुंबई के एक क्लब में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिफ्तार लोगों में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (suresh raina), पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (punjabi singer guru randhava) सहित कई नामी सेलेब्रिटी भी शामिल हैं।

Former cricketer suresh raina

महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए JW मैरियट होटल में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, 34 लोगों में क्रिकेटर सुरेश रैना (suresh raina), गायक गुरु रंधावा(Guru randhava) समेत अन्य लोग शामिल थे। हालांकि, सुरेश रैना और गुरु रंधावा को बाद में बेल मिल गई। इसके अलावा कुछ महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया था, हालांकि पुलिस ने महिलाओं की जानकारी सार्वजनिक नहीं की।

IPC की धारा-188 के तहत केस दर्ज

मुंबई पुलिस (Mumbai police) के सूत्रों के मुताबिक सुरेश रैना को छोड़कर बाकी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए। सुरेश रैना समेत इन सेलिब्रिटीज के खिलाफ IPC की धारा-188, 269 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

आपको जानकारी हो कि मुंबई (Mumbai) में अभी भी लॉकडाउन के नियम जारी हैं। इसके तहत रात में 11 बजे के बाद किसी भी तरह की पार्टी या सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित है। पार्टी में 19 लोग दिल्ली से आए थे। अन्य लोग पंजाब और दक्षिण मुंबई के रहने वाले थे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!