मेरठ (meerut) के परतापुर (partapur)क्षेत्र में स्थित एक धागा फैक्ट्री में देररात भीषण आग लग गई। जिससे पूरा सामान जल गया। दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के परतापुर (partapur) थाना क्षेत्र में धागा बनाने की फैक्ट्री है। मंगलवार देररात शॉर्ट सर्किट (short circuit) के चलते फैक्ट्री में भीषण आग (fire) लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में दमकल कर्मियों के भी पसीने छूट गए। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए घंटों मशक्कत करती रही, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में लाखों के नुकसान होने की आशंका है।
कई मजदूर झुलसे
वहीं, फैक्ट्री में लगी आग (fire) में कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक कुंडा इंडस्ट्रियल एरिया में अजय गर्ग की शिव शक्ति टेक्सटाइल नाम से फैक्ट्री है। यहां धागा बनाया जाता है। देर रात करीब 12 बजे शार्ट सर्किट (short circuit) से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ, तब फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। आग (fire) से मौके पर भगदड़ मच गई।
तीन गाड़ियों ने बुझाई आग
पुलिस ने बताया कि सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां देर रात तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकीं। आग की चपेट में आकर मशीने बेकार हो गईं। लाखों के नुकसान की आशंका जताई गई है। उधर, दमकल अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में आग से बचाव को पानी की सुविधा नहीं थी। इसलिए भी शुरुआत में कुछ दिक्कतें आईं।
Khabreelal News App डाउनलोड करें प्ले स्टोर से। खबरों के अलर्ट के पाने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/thekhabreelal
Follow us on Twitter http://twitter.com/khabreelal_news