सत्य पथिक वेबपोर्टल/बरेली/Hariyali Teej Mahotsav: बरेली के एसएसवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को हरियाली तीज महोत्सव 2022 में डांस, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता की धूम रही।

एसएसवी इंटर कॉलेज सुरेश शर्मा नगर बरेली में हुए हरियाली तीज महोत्सव में एसएसवी इंटर कॉलेज और एसएसवी पब्लिक स्कूल सुरेश शर्मा नगर बरेली की अध्यापिकाओं और छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में छात्राओं-अध्यापिकाओं द्वारा मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही रंगोली, मेहंदी और डांस प्रतियोगिता में भी इन सबने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि कि सावन महीने में बारिश होने से चारों ओर हरियाली छा जाती है। बारिश की ठंडी बूंदें गर्मी से तन-मन को राहत देती हैं। हरे रंग को प्रकृति का मूल रंग और सौभाग्य का भी प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव को हरा रंग बहुत ही पसंद है। यह रंग बुध का भी माना जाता है। हरे रंग के कपड़े पहनने से कुंडली में बुध को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। हरियाली तीज के दिन हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उषा शर्मा, नीता शर्मा, पल्लवी मिश्रा, ख़ुशबू गुप्ता, ज्योति पाठक, सरिता देवी शर्मा, दिव्या सक्सेना, विनीता सिंह, प्रिया, कोमल मलिक, कोमल गंगवार, भावना पाल, नेहा शर्मा व कोमल सक्सेना आदि ने भाग लिया।