सत्य पथिक वेबपोर्टल/मीरगंज-बरेली/Aastha: गांव ठिरिया बुजुर्ग के श्रीराधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में सप्ताह भर से चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का हवन-पूजन, कलश विसर्जन के साथ समापन हो गया। समापन पर विशाल भंडारा भी कराया गया।


भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुष और बच्चों ने भोजनरूपी प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य यजमान अशोक उपाध्याय और उनकी पत्नी ने कन्याओं के चरण धोकर उन्हें भोजन कराया और दान दिया। सात दिनों तक भागवत्कथा की अमृतमयी रसवर्षा कर भक्तों को आनंदित करने वाले वृंदावन धाम से आए कथाव्यास स्वामी बृजभूषणाचार्य जी महाराज को वस्त्र, उपहार और नगद राशि भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई।

भंडारे और हवन-पूजन में मंदिर के महंत और मुख्य यजमान अशोक उपाध्याय भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, मुकेश पांडे, अजय उपाध्याय, लवलेश पाठक, अनिल शुक्ला, भाजपा नेता सुधीर शर्मा, फौजी अनुज पांडे, मुकेश सिंह, राजीव सारस्वत, टिंकू भारद्वाज, मिंटू भारद्वाज, पूर्व प्रधान चौधरी महेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।