नई दिल्ली/Corona declines/सत्य पथिक न्यूज नेटवर्क: देश में कोरोना संक्रमण और मौतों के मामलों में भारी गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में 91 दिन में संक्रमण के सबसे कम 42 हजार मामले सामने आए हैं। वहीं मृतकों की संख्या भी 68 दिनों में सबसे कम 1200 से भी नीचे रही। देश भर में.कोरोना के कुल एक्टिव केस भी 79 दिनों बाद सात लाख से कम बचे है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 42640 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1167 लोगों की मौतें भी हुईं। वहीं 81839 मरीज संक्रमण से उबरे हैं। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 16,64,360 लोगों के सैंपल्स टेस्ट के वास्ते लिए गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के दो करोड़ 99 लाख 77 हजार मामले सामने आए हैं। इनमें से दो करोड़ 89 लाख 26 हजार 038 मरीज ठीक हो गए हैं। मरने वालों की कुल संख्या तीन लाख 89 हजार 302 है। वहीं एक्टिव केस छह लाख 62 हजार 521 है। रिकवरी रेट बढ़कर 96.49 फीसद हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.56% है। डेथ रेट 1.30 फीसद और एक्टिव केस 2.21 फीसद है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसाप सोमवार 21 जून तक कुल 39,40,72,142 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
एक दिन में लगे 86लाख अधिक टीके
बीते 24 घंटे में कोरोना का रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कल एक दिन में 86.16 लाख (86,16,373) लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। ये अब तक दुनिया में एक दिन में सबसे ज़्यादा कोरोना टीकाकरण का रिकॉर्ड है। अब तक कुल वैक्सीन की 28 करोड़ 87 लाख 66 हजार 201 डोज लगा दी गई है। सात जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण को केंद्रीकृत करते हुए 21 जून से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त टीका लगाने का एलान किया था। अभियान रे पहले दिन की रफ्तार से दिसंबर तक सभी लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने का भरोसा बढ़ा है। एसबीआइ ने 31 दिसंबर तक सभी लोगों के टीकाकरण के लिए प्रतिदिन 72 लाख डोज देने की जरूरत बताई है ।