गीता का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसे सबसे पवित्र धार्मिक ग्रंध भी माना जाता है। बताया जाता है कि आज ही के दिन महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। गीता जयंती का दिन पवित्र ग्रन्थ श्रीमदभगवद् गीता के जन्म का प्रतीक है। गीता जयंती हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्‍लपक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। आज 25 दिसंबर को गीता जयंती (Geeta Jayanti 2020) मनाई जा रही है।

Geeta Jayanti 2020

गीता जयंती (Geeta Jayanti 2020) महत्व

बताया जाता है कि कुरुक्षेत्र में अर्जुन को श्रीकृष्ण ने ज्ञान का पाठ पढ़ाया था। भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें सही और गलत का अंतर भी बताया था। कृष्ण जी चाहते थे कि वो सही फैसला ले पाए और जीवन का सुदपयोग कर पाएं। जीवन जीने की अद्भुत कला गीता में वर्णित श्लोक में सीखाई गई है। हर परिस्थिति में धैर्य से काम लेना चाहिए यह गीता में ही सीखाया गया है। किस तरह हर परिस्थिति में धैर्य से काम लेना चाहिए यह सीखाया गया है। इसी के चलते आज भी हजार वर्षों से गीता जयंती प्रासंगिक है।

यूट्यूब पर रोस्टिंग वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

क्यों मनाया जाता है यह दिन

गीता जयंती (Geeta Jayanti 2020) पर हिंदू धर्म के महाग्रंथ गीता, भगवान श्रीकृष्ण और वेद व्यासजी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि दुनिया में किसी भी पवित्र ग्रंथ का जन्मदिन नहीं मनाया जाता है। लेकिन श्रीमद्भागवत् गीता की जयंती मनाई जाती है। इसके पीछे का कारण यह है कि अन्य ग्रंथ इंसानों द्वारा संकलित किए गए हैं लेकिन गीता का जन्म स्वयं भगवान श्री कृष्ण के मुंह से हुआ है।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!