उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले (Meerut) में पंचायत चुनाव से पूर्व ही वर्चस्व के लिए खूनी रंजिश सामने आने लगीं हैं। जानकारी के अनुसार थाना सरधना क्षेत्र के गांव सुरानी में शनिवार को वर्तमान प्रधान पर अपने भतीजे और भाई के साथ मिलकर पूर्व प्रधान के घर में घुसकर ताबड़तोड़ गाेलियां बरसा दीं। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं, उसके परिवार को भी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से घायल कर दिया। घटना के बाद से दशहत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक गांव सुरानी में वर्तमान प्रधान तेजवीर अपने मकान के पास अवैध नाली का निर्माण कर रहा है। जबकि वहां पर पहले से एक नाली मौजूद है। अवैध नाली का विरोध पूर्व प्रधान अशोक और उनका परिवार कर रहा था। इस बात को लेकर काफी दिनों से दोनों पक्षों में खींचतान चल रही थी। शुक्रवार देर शाम को भी प्रधान तेजवीर उर्फ बबलू और पूर्व प्रधान अशोक के बीच कहासुनी हुई थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। जहां कुछ ग्रामीण और पुलिस ने मामले में फैसला करा दिया था। आज सुबह प्रधान बबलू अपने भतीजे दीपांशु और भाई कृष्णपाल के साथ उनके घर में घुस गया। चारपाई पर बैठ कर चाय-नाश्ता कर रहे पूर्व प्रधान अशोक और उनके बेटे संदीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
छोटे दुकानदार इस तरह बढ़ा सकते हैं अपना कारोबार, ICICI Bank की शानदार पहल
जिसमें प्रधान को एक और संदीप को गोली लगी है,गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर की ओर भागे तो हमलावरों ने उनको लाठी-डंडों से पीटा। कंट्रोल रूम की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर दौड़ी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान और उनके पुत्र को हाईवे के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रधान बबलू का है अपराधिक रिकॉर्ड : एसपी देहात केशवव कुमार
बताया जाता है कि सुरानी गांव का प्रधान बबलू का अपराधिक रिकॉर्ड है। पिछले दिनों हुए जानलेवा हमले की धारा-307 में अभी मुकदमा दर्ज है। वहीं प्रधान के घर में कई लाइसेंसी हथियार भी हैं। दोनों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं प्रधान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें