कोरोना (corona) का नया स्ट्रेन सामने आने से सभी देशों में हड़कंप मच हुआ है। अभी ब्रिटेन, अमेरिका सहित कई देशों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन से उससे बचाव के उपाय खोजे जा रहे है। वहीं, आज भारत मे भी आज छह केस नए स्ट्रेन के मिले हैं।

जिसके बाद केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep singh puri) ने ब्रिटेन से आने जाने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने बताया है कि फिलहाल उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, कोरोना वैक्सीन कोल्ड-चेन तैयार किए जाने की संभावना बढ़ रही है।

6 यात्रियों में कोविड-19 के नए स्ट्रेन के जीनोम मिले हैं

केंद्र सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि बेंगलूरु, हैदराबाद और पुणे में यूनाइटेड किंगडम (यूके) से लौटे 6 यात्रियों में कोविड-19 के नए स्ट्रेन के जीनोम मिले हैं। इन सभी संक्रमितों को अलग-अलग जगह एक कमरे में आइसोलेट कर दिया गया है। इन सभी के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है। सह-यात्रियों, दूसरे संपर्कों और अन्य लोगों की खोजबीन की जा रही है।

इन देशों में है मरीज

बता दें कि नए यूके वेरिएंट की मौजूदगी पहले से ही डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में देखी गई है।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!