Indian Navy Day: भारत की सेनाएं अदम्य साहस से भरी हैं। उन्हीं में से नौसेना को देश की सैन्य ताकत का मुख्य हिस्सा माना जाता है। देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा हमारी भारतीय नौसेना करती है। इतना ही नहीं हमारे दूसरे देशों से संबंधों को मजबूत करने में भी भारतीय नौसेना का अहम योगदान है। भारतीय नौसेना की बहादुरी को सलाम करने के लिए हर साल हर साल देश में 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।

इस दिन भारतीय नौसेना की उपलब्धियों को याद किया जाता है। 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। इस उपलब्धि की याद में 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना जश्न मनाती है। वर्तमान में हमारी नौसेना अपने विशालकाय और एडवांस फीचर से लैंस युद्धक पोतों, सबमरीन्स के बलबूत दुनिया भर में चौथे स्थान पर आती है। अभी हाल ही में आस्ट्रेलिया, जापान, भारत की नौसेनाओं ने युद्धाभ्यास भी किया। जिसमें भारत की अहम भूमिका रही।

1971 में पाकिस्तानी सेना ने बोल दिया था हमला

पाकिस्तानी सेना ने 3 दिसंबर 1971 को हमारे हवाई क्षेत्र और सीमावर्ती क्षेत्र में हमला बोल दिया था। जवाबी कार्रवाई में भारत ने ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ चलाया था। इसी के साथ 1971 के युद्ध की भी शुरुआत हुई थी। तब भारत ने पाकिस्तानी नौसेना के कराची स्थित मुख्यालय को निशाना बनाया था। यह हमला इतना जबरदस्त था कि कराची बंदरगाह पूरी तरह बर्बाद हो गया था और इससे लगी आग सात दिनों तक जलती रही थी।

छोटे दुकानदार इस तरह बढ़ा सकते हैं अपना कारोबार, ICICI Bank की शानदार पहल

भारत के इस हमले ने पाकिस्तानी सेना की कमर तोड़ दी थी। इस युद्ध में सफलता हासिल करने वाली भारतीय नौसेना की ताकत और बहादुरी को याद करते हुए हर वर्ष 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।

ये है हमारी नौसेना की ताकत

भारती नौसेना का दुनियाभर की नौसेनाओं में चौथा स्थान आता है। हमारी नेवी के पास कुल जहाजों की संख्या करीब 285 है। वहीं, एक एयरक्राफ्ट कैरियर, 13 फ्राइगेट्स हैं। इसके अलावा हमारी नौसेना में 10 विध्ववंसक पोत, 19 कोर्वेट्स, 16 सबमरीन्स, 139 निगरानी जहाज और 03 माइन वारफेयर हैं।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!