सत्य पथिक वेबपोर्टल/बर्मिंघम-इंग्लैंड/India in CWG: इंग्लैंड के बर्मिंघम में 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन आज बुधवार 3 अगस्त को भारतीय खिलाड़ी आठ मेडल जीतने के लिए मैदान में दमखम दिखाएंगे। अभी तक भारत 5 गोल्ड समेत 13 मेडल जीतकर पदक तालिका में छठे नंबर पर है। कुछ और स्वर्ण पदक जीतकर भारत दक्षिण अफ्रीका को पछाड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच सकता है।

अब तक भारतीय टीम ने 13 में से 8 मेडल वेटलिफ्टिंग में ही जीते हैं। बुधवार को छठे दिन भी वेटलिफ्टिंग में तीन मेडल मैच होने हैं। इनमें वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह, पूर्णिमा पांडे और गुरदीप सिंह मेडल जीतने के लिए जोर आजमाइश करेंगे।
कॉमनवेल्थ गेम्स में बुधवार का भारत का शेड्यूल
तैराकी
पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (रात 12.42 बजे)
क्रिकेट
महिला टी20 भारत बनाम बारबाडोस (रात 10.30 बजे)
हॉकी
महिला पूल ए : भारत बनाम कनाडा (दोपहर 3: 30 से)
पुरूष पूल बी : भारत बनाम कनाडा (शाम 6 : 30 से)
एथलेटिक्स
महिला शॉटपुट फाइनल : मनप्रीत कौर (रात 12:35 बजे)
पुरुष हाई जंप फाइनल (रात 11.30 बजे)
पुरुष डिस्कस थ्रो फाइनल (रात 1.15 बजे)
बॉक्सिंग
महिला 45 से 48 किलो क्वार्टर फाइनल : नीतू गंघास (दोपहर 4:45 से)
48 से 50 किलो क्वार्टर फाइनल : निकहत जरीन (रात 11:15 से)
66 से 70 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन (रात 12:45 से)
पुरुष 54 से 57 किलो क्वार्टर फाइनल : हुसामुद्दीन मोहम्मद (5:45 से)
75 से 80 किलो क्वार्टर फाइनल : आशीष कुमार (रात दो बजे से)
जूडो
महिला 78 किलो क्वार्टर फाइनल : तूलिका मान (दोपहर 2 : 30 से)
पुरुष 100किलो प्री क्वार्टर फाइनल : दीपक देसवाल (दोपहर 2 : 30 से)
लॉन बॉल्स
पुरुष एकल : मृदुल बोरगोहेन (दोपहर एक और चार बजे)
महिला युगल : भारत बनाम नीयू (दोपहर एक और चार बजे)
पुरुष फोर : भारत बनाम कुक आईलैंड्स और इंग्लैंड (शाम 7 : 30 और रात 10 : 30 से)
महिला ट्रिपल : भारत बनाम नीयू (शाम 7 : 30से)
स्क्वैश
पुरुष युगल अंतिम 32 : भारत बनाम श्रीलंका (दोपहर 3 : 30 से)
सौरभ घोषाल – ब्रॉन्ज मेडल मैच – (रात 9.30 बजे)
वेटलिफ्टिंग
लवप्रीत सिंह पुरुष 109 किलो : दोपहर 2 बजे से
पूर्णिमा पांडे महिला 87 किलो : शाम 6 : 30 से
गुरदीप सिंह पुरुष 109 किलो : रात 11 बजे से