मीरगंज बरेली, सत्य पथिक न्यूज नेटवर्क: केएसजी इन्टर कालेज मीरगंज के प्रधानाचार्य ने यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा बर्ष 2021 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 09-02-2021 को कक्षा 12 विज्ञान वर्ग-जीव विज्ञान एवं कक्षा 12 कृषि की कृषि पशुपालन तथा 10-02-2021 को 12 विज्ञान वर्ग की रसायन विज्ञान, कक्षा 12 कृषि वर्ग की कृषि रसायन विज्ञान, कृषि जंतु विज्ञान, 11-02-2021 को कक्षा 12 विज्ञान वर्ग भौतिक विज्ञान, एवं 12-02-2021 को कक्षा 11 कृषि वर्ग वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। संबंधित परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!