उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर में जैक लगाकर उठाया गया लिंटर गिर गया। जिसके नीचे चार मजदूर दब गए। दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबिक दो की हालत नाजुक है। पुलिस ने उन्हें लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे।

bijnor

मामला बिजनौर जिले के नहटौर का है। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक ईदगाह मोहल्ले में लिंटर को उठाने का काम किया जा रहा था। जिसके लिए जैक लगाए गए थे। लोगों की माने तो लिंटर उठाकर कुछ मजदूर उसमें सपोर्ट लगा रहे थे। इस दौरान अचानक जैक अनियंत्रित हो गया। जिससे लिंटर गिर गया।

यूट्यूब पर रोस्टिंग वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

लिंटर के नीचे काम कर रहे चारों मजदूरों को भागने का मौका नहीं मिला। चारों लिंटर के नीचे दब गए। जिससे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो मजदूरों को गंभीर हालत में पुलिस ने लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है।

sp dr. dharmver singh

एसपी ने लिया मौके का जायजा

दो मजदूरों की मौत से मौके पर अफरा-तरफरी मच गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी पाकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया की दो मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि दो को घायल अवस्था में अस्पताल रेफर कर दिया है।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!