lockdown in delhi : देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को तो दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन की खबरे भी सामने आईं थीं, लेकिन दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लॉकडाउन की अटकलों को खारिज कर दिया। हालांकि दोनों ने हॉटस्पॉट एरियाज के बाजारों को बंद करने की बात कही है। वहीं कुछ बाजारों में ऑड इवन फार्मूला भी लागू हो सकता है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कौन कौन से बाजार बंद हो सकते हैं।

Lockdown In Delhi : अब दिल्ली में नहीं लगेगा लॉकडाउन, हॉटस्पॉट एरिया में सिर्फ लोकल लेवल पर लगेंगीं पाबंदियां

  1. लक्ष्मी नगर का मंगल बाजार: पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े बाजारों की बात हो तो मंगल बाजार इस लिस्ट में जरूर शुमार होता है। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर, शाहदरा, सीलमपुर, आनंद विहार समेत तमाम इलाकों के लोगों की जरूरतें मंगल बाजार से ही पूरी होती हैं। अगर बाजारों में लॉकडाउन लगा तो उस लिस्ट में मंगल बाजार शामिल हो सकता है। 
  2. करोल बाग: शादी की खरीदारी करनी हो या नॉर्मल विंडो शॉपिंग। हर मामले में करोल बाग की मार्केट हिट है। यहां मेन बाजार में वाहनों की एंट्री बंद होने के बावजूद पैदल चलना आसान नहीं होता। कोरोना काल में भी यह बाजार खचाखच भरा नजर आया। वहीं, अब शादियों का सीजन शुरू होने के बाद करोल बाग में भीड़ काफी बढ़ गई है। ऐसे में इस बाजार में भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है।
  3. सरोजिनी नगर: दिल्ली के हॉट शॉपिंग डेस्टिनेशनंस की बात करें तो उसमें सरोजिनी नगर मार्केट का नाम भी लिया जाता है। यहां भी रोजाना सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को टूटते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में लॉकडाउन लगने की स्थिति में सरोजिनी नगर मार्केट को बंद किया जा सकता है। 
  4. चांदनी चौक और सदर बाजार: पुरानी दिल्ली के ये दोनों बड़े बाजार पूरी दिल्ली की लाइफलाइन कहे जाते हैं। यहां तक कि देश के बाकी शहरों में भी यहीं से माल भेजा जाता है। दरअसल, रोजाना जरूरत के हर सामान की थोक मंडी इन दोनों बाजारों में हैं। ऐसे में अगर दिल्ली के बाजार बंद किए गए तो लॉकडाउन की लिस्ट में चांदनी चौक और सदर बाजार का नाम आना तय है। 

बाजारों में लागू हो सकता है ऑड-ईवन: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली सरकार कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बाजारों में ऑड-ईवन भी लागू कर सकती है। इसके तहत कुछ दुकानों को एक दिन और बाकी दुकानों को दूसरे दिन खोला जा सकता है। इसके अलावा दुकानों को कैटिगरी के हिसाब से भी खोलने की तैयारी की जा सकती है। जैसे कपड़ों की दुकानें सोमवार को, बर्तनों की दुकानें मंगलवार को और बाकी दुकानें भी इसी तरह अलग-अलग दिन खोली जा सकती हैं।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!