कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने 15 दिन के लिए नाइट कर्फ्यू का एलान किया है। सरकार ने ये फैसला ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए खतरनाक स्ट्रेन को ध्यान में रखते हुए लिया है। कर्फ्यू रात 11 से सुबह 6 बजे तक रहेगा। जो कल यानी मंगलवार से 5 जनवरी तक रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने यूरोपीय और मध्य पूर्व देशों से राज्य में आने वाले यात्रियों को क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया है। Read Also : कोरोना के नए रूप का खौफ, भारत सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम

भारत में कोरोना संक्रमितों (Coronavirus News) का आंकड़ा 1 करोड़ पार कर चुका है और अब तक 1 लाख 45 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं महाराष्ट्र में 19 लाख के करीब मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 17.84 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 48746 की मौत हो चुकी है, वहीं इस वक्त 62743 केस एक्टिव हैं।
Maharashtra Government announces night curfew between 11 pm to 6 am in the state in all municipal corporations from December 22, 2020, to January 5, 2021.
— ANI (@ANI) December 21, 2020
Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें Khabreelal न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए Khabreelal फेसबुक पेज लाइक करें