उप चुनाव 2020 (by-polls elcection ) में उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश में आए रूझानों में भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। जिससे कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। मध्यप्रदेश के इंदौर में कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

इन राज्यों की 54 सीटों के आ रहे परिणाम

उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड, गुजरात, उड़ीशा, मणिपुर, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना, नागालैंड।

छह पर भाजपा, कार्यकर्ता खुश

उत्तर प्रदेश : विधानसभा की सात सीटों में हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जिससे कार्यकर्ता खुश हैं। बुलंदशहर शहर विधानसभा सीट से भाजपा आगे चल रही है। वहीं, सात सीटों में से एक सीट समाजवादी पार्टी को मिलती दिख रही है। वहीं, उप्र. सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में जिस तरह का रुझान आ रहा है, उससे साफ जाहिर है​ कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा के सुशासन पर पूरा विश्वास जताया है।

ढोल बजाकर, लड्‌डू बांटकर जश्न मना रहे कार्यकर्ता

मध्य प्रदेश: बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक इंदौर में पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मनाते दिख रहे हैं। क्योंकि लगातार रूझान में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। जिसमें 21 सीटें भाजपा के खाते में आती दिख रहीं हैं। वहीं, 6 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट बसपा को मिल रही है। मनाते हैं क्योंकि नवीनतम रुझानों से राज्य विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में भाजपा अग्रणी है।

झारखंड : वहीं, झारखंड विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में एक सीट पर कांग्रेस पार्टी और एक सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा आगे चल रही है।

कर्नाटक : चुनाव आयोग के मुताबिक, आरआर नगर और कर्नाटक विधानसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

नागालैंड : नागालैंड की दक्षिणी अंगामी-1 और पुंगरो किफिरे विधानसभा सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई हुई है।

मणिपुर : मणिपुर विधानसभा उपचुनाव की कुल पांच सीटों में से दो सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की। दो सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

गुजरात : गुजरात में सभी 8 विधानसभा सीटों पर अभी तक के उपचुनाव रुझानों के अनुसार भाजपा को बढ़त मिली हुई है, कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

छत्तीसगढ़ : विधानसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।

तेलंगाना : तेलंगाना की दुब्बक विधानसभा सीट पर अभी भाजपा पार्टी आगे चल रही है।

ओडिशा : ओडिशा के बालासोर और तीर्तोल विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना है। दोनों सीटों पर अभी बीजू जनता दल ने बढ़त बनाई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!