सत्य पथिक वेबपोर्टल/बरेली/honour of literary persons: साहित्यिक संस्था शुभम मेमोरियल सोसायटी के तत्वावधान में गुरुवार को बरेली के गांधी नगर में साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता कवि-शायर विनय साग़र जायसवाल ने की। समारोह में नगर के वरिष्ठ साहित्यकारों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अनिल सक्सेना, विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और संस्था अध्यक्ष सत्यवती सिंह ‘सत्या’ ने हिमांशु श्रोत्रिय “निष्पक्ष”, एस. ए. हुदा, राजेश शर्मा और कमल कांत श्रीवास्तव को शाल उढ़ाकर और स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन ग़ज़लराज ने किया। प्रमुख रूप से डॉ. महेश मधुकर, रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’, कमल कांत तिवारी, डॉ रंजन विशद, राम कुमार कोली, ब्रजेन्द्र अकिंचन, राम कुमार अफरोज, अनुराग बाजपेई, मनोज टिंकू, विशन स्वरूप शर्मा, उपमेंद्र सक्सेना, उमेश त्रिगुणायत,आनन्द पाठक, कमल कांत श्रीवास्तव, रीतेश साहनी, चन्द्रा लखनवी, सर्वत परवेज, चैतन्य चेतन आदि कविगण उपस्थित रहे।