
मीरगंज, बरेली, सत्य पथिक न्यूज नेटवर्क: कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष और मीरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इल्यास अंसारी के वालिद शाकिर हुसैन (67) का लंबी बीमारी के चलते बीते दिन इंतकाल हो गया। वे भरा-पूरा, प्रतिष्ठित परिवार छोड़ गए हैं।
जनाजे में जिलाध्यक्ष मिर्जा अश्फाक सकलैनी समेत तमाम दीगर कांग्रेसियों और नगर के दोनों समुदायों के लोगों ने भारी तादाद में शिरकत कर खिराजे अकीदत पेश की।

उधर, कुल्छा खुर्द प्रधान लाखन सिंह मौर्य का भी लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया है। अंत्येष्टि में विधायक प्रतिनिधि संजय सिंह चौहान समेत बहुत से भाजपाई और इलाके के मोअज्जिज लोग शामिल हुए।