लोकतांत्रिक सुधार संस्था (एडीआर) की ताजा रिपोर्ट में खुलासा, वित्त वर्ष 2020-21 में कांग्रेस ने अज्ञात स्रोतों से जुटाए सर्वाधिक 178.782 करोड़ रुपये, भाजपा दूसरे नंबर पर
सत्य पथिक वेबपोर्टल/नई दिल्ली/ADR Report: देश के राष्ट्रीय दलों द्वारा वित्तीय वर्ष 2004-05 से 2020-21 के बीच 15,077 करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा अज्ञात स्रोतों से जुटाया गया है। लोकतांत्रिक सुधार संस्था ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (ADR) की ताजा रिपोर्ट में इस चौंकाने वाले तथ्य का खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक 8 राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने इस अवधि में अज्ञात स्रोतों से 426.742 करोड़ रुपये जुटाए जबकि 27 क्षेत्रीय दलों को इसी अवधि में अज्ञात स्रोतों से 263.928 करोड़ रुपये मिले हैं। एडीआर की इस रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 में कांग्रेस को अज्ञात स्रोतों से 178.782 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं, जो राष्ट्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से प्राप्त कुल धनराशि का 41.89 फीसदी है। जबकि भाजपा ने इसी अवधि में अज्ञात स्रोतों से 100.502 करोड़ रुपये च॔दा हासिल किया है, जो राष्ट्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से प्राप्त कुल धनराशि का 23.55 फीसदी है।
क्षेत्रीय दलों में YSR कांग्रेस अब्बल
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक,अज्ञात स्रोतों से सबसे ज्यादा धनराशि हासिल करने वाले पांच शीर्ष क्षेत्रीय दलों में वाईएसआर-कांग्रेस (96.2507 करोड़), द्रमुक (80.02 करोड़), बीजद (67 करोड़), मनसे 5.773 करोड़ रुपये और आप (5.4 करोड़) शामिल हैं।