1.28.45 hour में इवेंट पूरी कर Tokyo Olympic के लिए भी किया qualify, डीआरएम और अन्य अधिकारियों ने दीं बधाइयां

बरेली, सत्य पथिक न्यूज नेटवर्क: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के कार्मिक विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत कु. प्रियंका गोस्वामी (धाविका) ने 20 किमी वाक इवेंट को 1 घण्टा 28 मिनट 45 सेकेंड की अवधि में पूर्ण कर जहां राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने में सफलता प्राप्त की है, वहीं आगामी टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि रांची स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वाक इवेंट में अपने नाम की है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन सहित सभी अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने प्रियंका को हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही टोक्यो ओलम्पिक में भी पदक जीतकर, भारत, इज्जतनगर मंडल और अपने परिवार का नाम रोशन करने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!