सत्य पथिक वेबपोर्टल/कोलंबो/ShriLanka PM Ranil Vikramsinghe resigns: श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पद से इस्तीफा दे दिया है। आर्थिक संकट के बीच विक्रमसिंघे इसी साल 12 मई को श्रीलंका के प्रधानमंत्री का पद संभाला था। उनसे पहले महिंद्रा राजपक्षे देश के प्रधानमंत्री थे। विक्रमसिंघे को 59 दिन के भीतर ही प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ा है।

बता दें कि श्रीलंका अभी अपनी आजादी (1948) के बाद से सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उस पर कुल 51 बिलियन अमेरिकी डॉलर का विदेशी कर्ज है। देश को अभी प्रतिवर्ष 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की आवश्यकता है।
गंभीर आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका के आम लोगों को महंगाई, ईंधन, स्वास्थ्य समेत सभी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। रानिल विक्रमसिंघे से पहले महिंद्रा राजपक्षे देश के प्रधानमंत्री थे। देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी विरोध के बाद उन्हें भी अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। गुस्साई भीड़ ने उनके पुश्तैनी घर को भी आग के हवाले कर दिया था। यही नहीं, उनकी सरकार के कई मंत्रियों के घरों को भी आग के हवाले कर दिया गया था।