लखनऊ, सत्य पथिक न्यूज. नेटवर्क: प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत अध्यक्षों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। अपर मुख्य सचिव (पंचायती राज) मनोज कुमार सिंह ने सूची जारी करते हुए मीडिया को विस्तृत जानकारी दी है।
शामली समेत 6 जिले SC महिला के लिए आरक्षित
शामली,बागपत, लखनऊ, कौशांबी, सीतापुर,
हरदोई जनपदों में जिला पंचायत अध्यक्षों के पद अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
खीरी समेत 10 जिले SC के लिए रिजर्व
कानपुर नगर, औरैया, चित्रकूट, महोबा, झांसी, जालौन, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, मिर्जापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहेंगे।
बरेली, बदायूं समेत 7 जिले OBC महिला के नाम
संभल, हापुड़, एटा, बरेली, कुशीनगर, वाराणसी, बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग स्त्री के लिए आरक्षित होंगे।
पीलीभीत समेत 14 जिला पंचायत अध्यक्ष पद OBC के लिए आरक्षित
सुल्तानपुर, आजमगढ़, बलिया, इटावा, फर्रुखाबाद, बांदा, ललितपुर, अंबेडकर नगर ,पीलीभीत, बस्ती, संतकबीरनगर, चंदौली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
कासगंज समेत 12 जिले महिलाओं के लिए आरक्षित
कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मऊ, प्रतापगढ़, कन्नौज, हमीरपुर, बहराइच, अमेठी, गाजीपुर ,जौनपुर, सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेंगे।
शाहजहांपुर समेत 27 जिले अनारक्षित
अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज ,गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, उन्नाव, भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित रखे गए हैं।
यूपी पंचायत चुनाव पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष के -27 पद अनारक्षित -12 महिला -27ओबीसी – 16 एससी के लिए आरक्षित किये गए।
ब्लॉक प्रमुखों के 826 पदों में से -314 अनारक्षित -113 महिला -223 ओबीसी – 171 एससी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित।
ग्राम प्रधानों के लिए – 20268 पद अनारक्षित -9739 महिला सीट, -15712 ओबीसी – 12045 एससी -330 एसटी के लिए रिज़र्व हुए।