सत्य पथिक वेबपोर्टल/मुम्बई/Shinde departures Goa: महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन करने के बाद एकनाथ शिंदे शुक्रवार देर रात फिर से गोवा चले गए हैं।

पक्ष-विपक्ष के सियासी दावों के बीच शिंदे अपने समर्थक विधायकों संग गोवा से आज मुंबई लौट सकते हैं। राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने राज्य के नए सीएम एकनाथ शिंदे को चार जुलाई सोमवार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने को कहा है। अब महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र रविवार और सोमवार को होगा। इससे पहले आज शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा जाएगा। रविवार को अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। सोमवार को फ्लोर टेस्ट कराया जाएगा।